भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: कटिहार निज संवाददाता। सूर- तुलसी कॉलेज को डिग्री कॉलेज का निबंधन हेतु पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच टीम सोमवार को महाविद्यालय आई। कमेटी में के बी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह, राजकीय डिग्री कॉलेज समेली के प्राचार्य डॉ मिहिर कुमार ठाकुर और विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह शामिल थे। गौरतलब है कि पूर्व में यह महाविद्यालय इंटर महाविद्यालय था। महाविद्यालय में निबंधित शासी निकाय एवं प्रबंध समिति की बैठक में सत्र 2026- 28 से इंटर में नामांकन एवं पठन-पाठन बंद करने संबंधी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...