Bhagalpur News: कटिहार: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला समेत चालक घायल, दोनों रेफर
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एसएच-77 स्थित हवाई फील्ड के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बाइक चालक भी जख्मी हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुरसेला बाजार से महेशपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी कुरसेला बस्ती निवासी 60 वर्षीय ननकी देवी को टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक चालक धनराज कुमार भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. उज्ज्वल कुमार ने प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.