भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: कटिहार। आय से अधिक सम्पति मामले मे किशनगंज मे पदस्थापित डीपीओ रूबी कुमारी के कटिहार के आवास पर छापेमारी की। अहले सुबह ही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने डीपीओ के ससुराल मुंशी यादव टोला और ऑफिसर कॉलोनी के पास बन रहे निर्माणाधीन आवास पर पहुंच कर जांच शुरु की। इस दौरान उनके आवास से कई सारे जमीन से जुड़े कागजात और कई आभूषण मिलने की बात है। टीम के आदेश पर बाहर से ताला तुरबाने वाले को भी बुलाया है। फिलहाल इस घटना को लेकर चारो तरफ चर्चा तेज़ है। छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- बिहार में शिक्षा विभाग की भ्रष्ट DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर रेड, EOU आय से अधिक संपत्ति का सबूत तलाश रही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...