Bhagalpur News: कटिहार: डीआरएम ने मनिहारी रेलवे स्टेशन तथा रेलवे कालोनी का निरीक्षण किया
भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: कटिहार से मदन सिंह मनिहारी नि स। मंडल रेल प्रबंधक किरेन नरह ने शुक्रवार को विशेष सैलून से कटिहार तेजनारायणपुर रेल खंड का निरीक्षण किया । डीआरएम ने मनिहारी रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेट फार्म निर्माण को देखा । वहां से मनिहारी रेलवे कालोनी का भी निरिक्षण किये । निरीक्षण के उपरांत डीआरएम ने बताया कि पहली बार रेलवे कालोनी देखने का मौका मिला है । रेलवे कालोनी का भी निरिक्षण किया गया है । उन्होने बताया कि मनिहारी रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेट फार्म का निर्माण बारिश के कारण थोड़ी धीमी पर गई है । जिसको लेकर अधिकारियो तथा अभियंताओ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । मनिहारी के बाद डीआरएम सैलून से तेजनारायणपुर स्टेशन के लिए निकल गए। डीआरएम के साथ रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.