भागलपुर, सितम्बर 18 -- Bhagalpur News: आजमनगर, एक संवाददाता। आजमनगर पैगवान रोड पर पीर मजार के पास एक टोटो पलट जाने से टोटो में सवार एक महिला तथा एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उक्त लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार 40 वर्षीय महिला लाखों देवी तथा राजकुमार शर्मा 25 वर्ष पिता देवीलाल शर्मा पैगवान गांव अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। दोनों दौलताबाद गांव के रहने वाले बताऐ जा रहे हैं।घर लौटते समय पैगवान गांव के निकट पीर मजार कब्रिस्तान के पास टोटो पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की नजाकत को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है।...