Bhagalpur News: कटिहार: टैंकर की टक्कर से ताश के पत्तों की तरह ढह गया मंदिर
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 पर रामपुर यादव टोली के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे तेज रफ्तार तेल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बजरंगी मंदिर में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पक्का के निर्माण वाला मंदिर ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया। हादसे में मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा भी खंडित हो गई। वहीं, टक्कर से तेल टैंकर का केबिन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में चालक की जान बच गई। उसे मामूली चोटें आई है। बताया गया कि नवगछिया की ओर से आ रहा तेल टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर मंदिर में जा घुसा। हादसे की तेज आवाज सुनकर सुबह-सुबह आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मंदिर और टैंकर का मंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.