Bhagalpur News: कटिहार: जीवन निर्माण की पाठशाला है ज्ञानशाला
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: कटिहार निज संवाददाता। जैन अतिथि भवन में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि ज्ञानशाला के प्रति आकर्षण अपने आप में सुखद संकेत है। जो ज्ञानशाला आते हैं उन्हें अच्छा जीवन जीने के लिए चिंतन करना चाहिए। ज्ञानशाला में जीवन का निर्माण होता है। माता-पिता के जागरूक रहने पर बच्चों का भविष्य अच्छा बनता है। ज्ञानशाला जीवन निर्माण की पाठशाला है। अच्छी बातें, अच्छी आदतें सीखने का माध्यम है ज्ञानशाला। घर का माहौल धार्मिक वातावरण जैसा होता है तो बच्चों पर उसका असर दिखाई पड़ता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: बच्चों के व्यक्तित्व व संस्कार निर्माण में ज्ञानशाला की अहम भूमिका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.