Bhagalpur News: कटिहार: चोरी की बाइक के पुर्जे बेचने की फिराक में थे दो युवक, पुलिस ने दबोचा
भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट डंडखोरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को बरझड़ी निवासी अखिलेश कुमार ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए श्रीकांत दुबे और दीपक कुमार उर्फ दीपक राय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक के कई पुर्जे भी बरामद किए। बरामद सामान में बाइक की टंकी, हैंडल, हेडलाइट, वाइजर, गैस फिल्टर और चेन कवर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.