भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: कटिहार निज संवाददाता। व्यवसाईयों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार से मिला। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व एक घटना के आलोक में पुलिस कार्रवाई को लेकर स्वर्ण व्यवसाईयों ने चेंबर में शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा होगी। स्वर्ण व्यवसाईयों को भी रजिस्टर मेंटेन करना होगा। सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड देखकर ही खरीद -बिक्री की सलाह दी गई। रात में अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुलिस ज्यादती को लेकर एसपी से मिलेगा चेंबर का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक ने उक्त मामले को स्वयं द...