Bhagalpur News: कटिहार: चार चक्का वाहन में छिपाकर बंगाल से ला रहे 231 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता। रोशना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महानंदा चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान एक चार चक्का वाहन को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 231.12 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में वाहन सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रोशना थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चार चक्का वाहन से बंगाल की ओर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महानंदा चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध चार चक्का वाहन वहां पहुंचा।
गिरफ्तारी पुलिस टीम को देखकर वाहन में सवार दोनों लोग भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस बल ने दोनों को पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.