भागलपुर, अक्टूबर 30 -- निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत Bhagalpur News: सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलोन क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत के वार्ड आठ नया टोला कोर्रा बिशनपुर निवासी प्रवासी मजदूर शेर अली 22 वर्ष देहारी मजदूरी कर के बुढ़े माता पिता सहित घर परिवार का खर्च चला रहा था। गुरूवार को भवन निर्माण के दौरान सेटरिंग बांधते समय 10 तल्ला नव निर्मित भवन से गिर जाने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इस दर्दनाक घटना से परिवार पर गमों का पहाड़ टुट पड़ा। कई माह पहले ही वह रोजगार के लिए गाजीयाबाद युपी गया था। मृतक के पिता मो सादिक, मां साहेदा खातुन का रो रो कर बुरा हाल है। रो रो कर उन्होंने बताया की चार भाई दो बहन में वह सब से छोटा था। वह बुढा़पे का आखरी सहारा था। उसके असमय निधन पर गहरा शदमा पहुंचा है।स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन,...