भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: सालमारी से शशिरमण की रिपोर्ट बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने जानकारी दी के गस्ती के दौरान रविवार के रात में देशी कट्टा के साथ तीन अपराधियों को हिरासत में लिया। साथ में एक जिंदा कारतूस एवं बाइक जप्त किया गया है। उन्होंने बताया की पुअनि दीपक कुमार शस्त्र बल के साथ रात्रि गस्ती में थे। पुलिस की गाड़ी देख कर अपराधी द्वारा बाइक की स्पीड बढ़ा दिया और वह लोग भागने का प्रयास करने पर खदेर कर पकड़ने के बाद तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही एक बाईक, अवैध हथियार  बरामद होने पर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध उन्होंने बताया की यह लोग किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। ...