Bhagalpur News: कटिहार: कुरसेला में शराब पीने के आरोप में 6 गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। विभिन्न जगहों से गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.