भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता। सहायक थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी स्थित बंगाली टोला चौक के पास रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब किराये के एक कमरे में 20 वर्षीय छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के मुरारीपुर, वार्ड संख्या छह निवासी ओमप्रकाश मंडल के पुत्र अंकित कुमार मंडल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बताया जाता है कि अंकित कटिहार में रहकर एक निजी नर्सिंग कॉलेज से जुड़ी पढ़ाई कर रहा था और मेडिकल की तैयारी में भी जुटा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह पहले सेमेस्टर में फेल होने के बाद से परेशान था। हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान मे...