Bhagalpur News: कटिहार: कटिहार-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन का सेमापुर स्टेशन पर ठहराव देने की मांग
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: सेमापुर से राणा सिंह सेमापुर। कटिहार संवाद सूत्र। कटिहार-भागलपुर रेलखंड पर चलने वाली 03408 कटिहार-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन का सेमापुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। क्षेत्र के समाजसेवियों एवं यात्रियों का कहना है कि सेमापुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, किसान तथा मरीज भागलपुर और कटिहार की ओर यात्रा करते हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण ट्रेन का सेमापुर स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।समाजसेवी शांतनु यादव, अजय सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि ट्रेन का सेमापुर स्टेशन पर ठहराव होने से यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। वर्तमान में लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए कटिहार जंक्शन या काढ़ागोला रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.