भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: बारसोई, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जबदपुर गांव में रेजाउल के घर में अचानक आग लगने से एक गाय, एक बकरी और एक बछड़े की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। वही सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य गुलज़ार आलम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अंचल पदाधिकारी बारसोई एवं मेडिकल डॉक्टर को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अंचल पदाधिकारी ने तुरंत हल्का कर्मचारी को घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत रिपोर्ट देने की निर्देश दिए।जिला परिषद सदस्य गुलज़ार आलम ने प्रशासन से मांग की कि घटना में हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत अविलंब मुआवजा दिया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक राहत मिल सके। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साहा ने कहा कि एक ...