Bhagalpur News: कच्ची कांवरिया पथ के आसपास चलाया गया स्वच्छता अभियान
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत कच्चा कांवरिया पथ और उसके आसपास के क्षेत्रों में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता दलों द्वारा कच्चा कांवरिया पथ के साथ-साथ मसदी, असियाचक, कमरगंज और धांधी बेलारी पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्थलों पर नियमित साफ-सफाई की जा रही है। विशेष रूप से होटल, सार्वजनिक उपयोगिता स्थलों, नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम), विश्राम स्थलों, पेयजल स्थलों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। अभियान के तहत सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों से कचरे का नियमित उठाव, कूड़ा-कचरा का समुचित निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा आवश्यकतानुसार सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.