Bhagalpur News: कचहरी चौक पेट्रोल पंप चार घंटे तक रहा ड्राय
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के सबसे अधिक विक्रय वाला कचहरी चौक पेट्रोल पंप मंगलवार को चार घंटे तक ड्राय रहा। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पेट्रोल पंप पर सामान्य पेट्रोल खत्म हो चुका था। वहीं दोपहर डेढ़ बजे तक एक्सपी 95 पेट्रोल का नॉजल भी पूरी तरह से ड्राय हो गया। वहीं पंप पर केवल डीजल ही दिया जाता रहा। इधर शाम करीब पांच बजे तेल टैंकर पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद पंप पर फिर से पेट्रोल मुहैया कराया गया। पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने बताया कि टैंकर जिस रूट से भागलपुर आ रहा था, उस रास्ते पर यातायात प्रभावित होने की वजह से टैंकर को पहुंचने में देरी हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईंधन की सप्लाई किसी भी तरह से प्रभावित नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.