भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। दीवाली के अगले दिन सोमवार सुबह शहर की सूरत कचरे के अंबार से सराबोर नजर आई। व्यवसायिक इलाकों में चारों तरफ आतिशबाजी और पूजा-सामग्री का अवशेष फैला रहा। त्योहार के मद्देनजर नगर निगम की मुस्तैदी का स्तर सुबह के वक्त सिर्फ मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों तक ही सीमित दिखा, जहां से शुरुआती दौर में कचरे का उठाव किया गया। हालांकि, दोपहर के बाद नगर निगम के सफाईकर्मी और संसाधन हरकत में आए और मोहल्लों तथा संकरी गलियों में सफाई अभियान शुरू किया गया। निगम की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए देर शाम तक शहर के विभिन्न हिस्सों से कचरा उठाया और स्थिति को नियंत्रित किया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: दीवाली पर खूब हुई आतिशाबाजी, सड़कों पर फैला कचरा मालूम हो कि दीवाली की शाम भी कचरा प्रबंधन को लेकर निगम की ...