Bhagalpur News: कंटेनर में लोड 39 भैंस बरामद, दो गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना पुलिस को मंगलवार की देर रात बड़ी सफलता मिली है। मिरहट्टी फोरलेन के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर कंटेनर में लोड 39 भैंस बरामद किया। तस्कर और कंटेनर ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि कंटेनर में लोड 39 भैंस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ताहिर, कारीकाद, देवघर और मो. मकबुल, कुल्हड़िया खगड़िया का रहने वाला है। गुप्ता सूचना पर मिरहट्टी फोरलेन के पास कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.