Bhagalpur News: कंझिया स्कूल में हुए चोरी मामले में चार आरोपित गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत स्थित मध्य विद्यालय कंझिया में पूर्व हुए चोरी मामले में स्थानीय पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के चार सीलिंग पंखे और एक साउंड बॉक्स बरामद किया है।पुलिस के अनुसार दस अगस्त को सूचना मिली थी कि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय से कुछ पंखे, कैसियो समेत विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई अन्य सामग्री चोरी कर ली गई है। मामले में शिक्षक सुधांशु शेखर तिवारी के लिखित आवेदन पर मधुसूदनपुर थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। मधुसूदनपुर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की और लगातार छापेमारी की। छापेमारी कर कंझिया निवासी सुजीत कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.