भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । रामपुर खुर्द पंचायत स्थित हुलास स्थान कंझिया में बीते एक अक्टूबर से चल रहे 24 घंटे का मौन सत्याग्रह सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। संयोजक  शंभू शंकर सिंह के नेतृत्व में 200 से अधिक ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाकर अधिकारियों को जागरूक किया। ग्रामीणों ने टूटी सड़क, जलजमाव, ब्राउन शुगर और शराब तस्करी रोकने को लेकर प्रशासन पर नाराजगी जताई। कमेटी से जुड़े सदस्यों ने लोक आस्था का महापर्व छठ तक मांग पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...