भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया बाईपास के पास गुरुवार सुबह सात बजे एक कंटेनर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार अकबरनगर से भागलपुर दूध बिक्री केंद्र जा रहा था। कंझिया बाईपास के पास अचानक उसकी बाइक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार बहुत दूर फेंका गया। उसका पैर टूट गया। घटना के बाद कंटेनर चालक ने मानवता दिखाई और एंबुलेंस की मदद से घायल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर डायल 112 और मधुसूदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कंटेनर दोनों को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया। यह भी पढ़ें- Banka News: यात्री बस ने बाइक चालक को कुचला, गंभीर स्थिति ...