Bhagalpur News: ओपीडी में कैंसर जांच कराने की अपील
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर। होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मायागंज अस्पताल के कैंसर स्क्रीनिंग केंद्र के नेविगेटर सन्नी कुमार ने आमलोगों से कैंसर जांच कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि अस्पताल के ओपीडी के कमरा संख्या 11 में ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग बिल्कुल निःशुल्क की जा रही है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह हो गए हैं। जिले में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह गुटखा, पान, बीड़ी, सिगरेट और खैनी जैसे नशे हैं। इसके बावजूद लोग अपना सिर्फ पांच मिनट का समय स्क्रीनिंग के लिए नहीं निकाल पाते। यह भी पढ़ें- Madhubani News: समय पर जांच से कैंसर को मात देना संभव, नि:शुल्क स्क्रीनिंग की अपील
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.