भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर के निकट हाल ही में दो एसी लगाया गया था। इनमें से एक एसी टूटकर काउंटर के पास गिर गया। दो में से एक एसी बंद रहने के कारण हॉल में गर्मी काफी बढ़ गई। अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता ने बताया कि रविवार देर रात तेज हवा चलने के कारण एसी गिरने की आशंका है। उन्होंने तर्क दिया कि ओपीडी का ग्रिलनुमा दरवाजा है, इस होकर तेज हवा ओपीडी हॉल में प्रवेश करती रही। हालांकि गिरे एसी को देखकर प्रतीत हो रहा था कि दीवार पर इसकी फिटिंग मजबूती से नहीं की गई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सर्वर बंद होने से डेढ़ घंटे बंद रहा मरीजों का रजिस्ट्रेशन, गर्मी में मरीज हुए परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...