Bhagalpur News: ओपीजी एक्सरे मशीन तीन वर्षों से खराब, दांत के मरीजों का इलाज प्रभाावित
भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जेएलएनएमसीएच के दंत चिकित्सा ओपीडी में ओपीजी एक्सरे मशीन करीब तीन वर्षों से खराब पड़ी है। इसके कारण दांत और जबड़े से जुड़ी गंभीर बीमारियों की जांच और इलाज प्रभावित हो रहा है। मशीन के बंद रहने से चिकित्सकों को कई मामलों में बीमारी की स्थिति का सही आकलन करने में परेशानी हो रही है। दंत रोग विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि ओपीजी एक्सरे दांतों के साथ-साथ पूरे जबड़े की हड्डी और आसपास के हिस्सों की जांच के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके माध्यम से जबड़े की हड्डी में संक्रमण, दांतों की जड़ों की स्थिति और अन्य गंभीर समस्याओं का पता लगाने में मदद मिलती है। मशीन खराब होने से ऐसे मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है, जिन्हें विस्तारित रेडियोलॉजिकल जांच की जरूरत होती है।
रूट कैनाल ट्रीटमेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.