भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में एक बिल्डर का शव उसके कार्यालय से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नीलकंठ नगर, हवाई अड्डा के पास रहने वाले बजरंगी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, काफी देर तक फोन करने के बावजूद बजरंगी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद उनकी पत्नी कार्यालय पहुंचीं, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था और काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसकी सूचना तिलकामांझी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर बजरंगी का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस दोनों पहलुओ...