Bhagalpur News: ऑटो-बाइक की टक्कर में घायल तीन युवक रेफर
भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही भारी यात्री ऑटो और स्टेशन से पीरपैंती बाजार की ओर जा रही बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए और बेहोश हो गए। साथ ही ऑटो में सवार एक पुरुष, एक महिला यात्री और चालक भी जख्मी हो गए। राहगीरों ने सभी लोगों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। तीनों युवकों की पहचान स्थानीय दुलदुलिया के हिमांशु कुमार, अंकित कुमार और सचिन कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने तीनों को भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं ऑटो सवार एक महिला, एक पुरुष और चालक का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.