Bhagalpur News: ऑटो-टोटो की टक्कर में एक व्यक्ति घायल
भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के नदियामा गांव के पास सीनएजी ऑटो और टोटो की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि सीएनजी पर सवार तीन-चार लोगों को भी चोटें आई। घायल युवक की पहचान सालपुर गांव के दशरथ मंडल के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। वह टोटो चला रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोटो चालक सन्हौला से अपने घर की ओर आ रहा था। तभी सामने से आ रहे सीएनजी ऑटो ने टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.