Bhagalpur News: ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की जांच के लिए मॉकड्रिल 13 को
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में संचालित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की स्थिति का जायजा लेने के लिए 13 से 16 जुलाई के बीच मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। कोविड काल के दौरान जिले के मायागंज अस्पताल, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया व कहलगांव में अलग-अलग क्षमता के प्लांट लगाए गए थे। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम मणिभूषण झा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में लगाए गए प्लांट की क्या स्थिति है, इसको जानने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। प्लांट के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की तीन बार रीडिंग लेनी है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा। इधर, मायागंज अस्पताल में संचालित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के प्रबंधक पवन कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल में तीन प्लांट लगाए गए हैं। इनमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.