Bhagalpur News: ऐतिहासिक स्थलों को नमन कर बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: बिहपुर,संवाद सूत्र। मध्य विद्यालय पछियारी टोला, औलियाबाद के बच्चों ने शुक्रवार को तिरंगा और महापुरुषों की तख्तियां लेकर हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक के नेतृत्व में निकली यात्रा झंडापुर बाजार स्थित भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी शहीद फौदी मंडल के स्मारक पर नमन के बाद पोषक क्षेत्र में पहुंची। यात्रा बिहपुर के सत्याग्रही स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह की जन्मभूमि, प्राचीन खादी भंडार ग्रामोद्योग औलियाबाद की ऐतिहासिक विरासत और स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या मोदी की जन्मस्थली से होकर विद्यालय लौटी। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने बिहपुर के गौरवशाली स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को याद किया। यात्रा में शिक्षक मो. शमीम उद्दीन, संतोष कुमार रजक, रजनीकांत रंजन, कंचन कुमारी, रविशंकर झा, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.