Bhagalpur News: एसिड पीने से किशोरी की हालत गंभीर, मायागंज अस्पताल रेफर
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: नवगछिया। निज संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में एसिड पीने से एक 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से बीमार हो गई। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोपालपुर पहुंचाय। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल), भागलपुर रेफर कर दिया। घटना कैसे हुई और किशोरी ने किन परिस्थितियों में एसिड पिया, इसका स्पष्ट कारण समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका था। परिजन घटना से सदमे में हैं। यह भी पढ़ें- गंभीर स्थिति में किशोरी भर्ती, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.