Bhagalpur News: एसबीपीडीसीएल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस
भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसबीपीडीसीएल का 14वां स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीजीएम-सह-विद्युत अधीक्षण अभियंता संजय कुमार बोरियो ने की। समारोह में एसटीएफ के विद्युत अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार और सीजीआरएफ के सुनील गावस्कर भी शामिल हुए। कार्यक्रम में कंपनी की 14 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। वहीं डीजीएम-सह-विद्युत अधीक्षण अभियंता संजय कुमार बोरियो ने सभी कर्मचारियों से उपभोक्ता संतुष्टि को प्राथमिकता देने और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.