Bhagalpur News: एसपी ने नवप्रोन्नत अधिकारियों के कंधे पर लगाया स्टार
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। पुलिस केंद्र नवगछिया में 12 नवप्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों के सम्मान में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। उक्त पीपिंग सेरेमनी में पुलिस अधीक्षक नवगछिया वैभव शर्मा ने नवप्रोन्नत पुलिस अधिकारियों के कंधों पर नईं रैंक का स्टार लगाकर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं बल्कि उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों में वृद्धि का भी द्योतक है। समारोह में उपस्थित वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी सभी नवप्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव, कार्य कुशलता एवं समर्पण के बल पर पुलिस विभाग की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए विधि व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के दायित्वों का प्रभावी निर्वहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.