भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता बुधवार दोपहर बाद पीरपैंती अंचल कार्यालय पहुंचे और घूम-घूमकर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार तथा अन्य कर्मियों के साथ दाखिल-खारिज, परिमार्जन, एलपीसी, भू-स्वामी प्रमाणपत्र, अभियान बसेरा आदि कार्यों की प्रगति और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही जिला जनता दरबार और सहयोग पोर्टल पर आए विभिन्न मामलों का भी गहन निरीक्षण कर समीक्षा की। समीक्षा में 75 दिनों से अधिक पुराने सात मामले लंबित पाए गए। हालांकि सीओ ने पूछे जाने पर बताया कि सभी मामलों की शत-प्रतिशत सुनवाई पूरी कर ली गई है और आदेश पर रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...