Bhagalpur News: एसटीपीआई को उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप से जोड़ने की जरूरत
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर। ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (इबिया) का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), भागलपुर के निदेशक संजय कुमार और उप निदेशक रत्नेश रंजन से मिला। इस दौरान भागलपुर में आईटी उद्योग, डिजिटल उद्यमिता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर चर्चा की। इबिया अध्यक्ष ने कहा कि एसटीपीआई भागलपुर को डिजिटल और तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित करने का आधार बन सकता है। इसके लिए उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप इकोसिस्टम को इससे जोड़ना जरूरी है। वहीं, महासचिव अमर्त्य बंधुल ने केंद्र का स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार करने और युवाओं व उद्यमियों को इससे जोड़ने की जरूरत बताई। मौके पर राजीव प्रदीप, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.