Bhagalpur News: एसएसबी और पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में की संयुक्त गश्ती
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को 19वीं वाहिनी एसएसबी की एफ कंपनी धनतोला के जवानों और दिघलबैंक थाना पुलिस ने संयुक्त गश्ती अभियान चलायाःअभियान से पहले एसएसबी कंपनी मुख्यालय में दोनों पक्षों के बीच समन्वय बैठक भी हुई।धनतोला कंपनी मुख्यालय के कमांडर सहायक कमांडेंट आदित्य गुप्ता के नेतृत्व में एसएसबी जवानों और पुलिसकर्मियों ने भारत-नेपाल सीमा सड़क के मुलाबाड़ी, धनतोला सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्ती की। इस दौरान सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : एसएसबी और पुलिस ने सीमावर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.