Bhagalpur News: एसएसपी ऑफिस के पास पेड़ की टहनी गिरी, बाइक सवार दंपत्ति घायल
भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। एसएसपी कार्यालय के समीप ट्रेजरी कैंपस परिसर में अचानक एक बड़े पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। टहनी रजिस्ट्री ऑफिस की दीवार और सड़क के बीचो-बीच लटक जाने के कारण वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार दंपत्ति उससे टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपत्ति को इलाज के लिए पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।उधर, घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टहनी हटाने के लिए जेसीबी चालक को फोन मिलाया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। कर्मचारियों द्वारा जेसीबी लाने का आश्वासन दिए जाने के आधे घंटे बाद भी सड़क से टहनी हटाने के लिए कोई नहीं पहुंचा था। सड़क पर लटकी टहनी के कारण देर रात तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.