भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर कहलगांव में कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध में गांगुली पार्क चौक से स्टेशन चौक तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव रणधीर यादव, जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, किसान सभा के जिला मंत्री उपेंद्र यादव और बिहार राज्य किसान सभा के जिला संयोजक प्रो. भोला यादव ने किया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को तत्काल रद्द करने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की। स्टेशन चौक पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मुख्य चुनाव आयुक्त क...