भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एलायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी की ओर से शनिवार को सराय स्थित एक होटल में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की उपाध्यक्ष नीलम डालमिया ने की। इस अवसर पर संयोजक संगीता सलारपुरिया, रेखा सिंघानिया और रीता महेशका ने महिलाओं के लिए होजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन कराया। क्लब अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा कि हरियाली तीज हमारी संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के उत्सव का प्रतीक है। मौके पर निशा सिंघानिया, प्रेरणा जैन, दीपा टेकरीवाल, बिनीता संथालिया, हर्षिता डालमिया, कमल मरोदिया, विभा मरोदिया आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: हरियाली तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम यह भी पढ़ें- Mathura News: हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओ...