Bhagalpur News: एमएलसी विजय कुमार सिंह बने टीएमबीयू सीनेट के मनोनीत सदस्य
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अधिशद (सीनेट) में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विजय कुमार सिंह को मनोनीत सदस्य घोषित किया गया है। कुलपति के आदेश से कुलसचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 18(15) के प्रावधानों एवं बिहार विधान परिषद सचिवालय, पटना के निर्देश के तहत यह मनोनयन किया गया है। विजय कुमार सिंह का यह मनोनयन 14 अगस्त 2026 से प्रभावी माना जाएगा। उनकी सदस्यता की अवधि तीन वर्षों के लिए यानी 13 अगस्त 2029 तक रहेगी। इस संबंध में राजभवन, शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बीएन कॉलेज के प्राचार्य टीएमबीयू सिंडिकेट के सदस्य मनोनीत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बीएन कॉलेज के प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.