भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। आस्कार्प एनजीओ के तत्वावधान में मुस्लिम माइनॉरिटी डिग्री कॉलेज में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक रोहित पांडे ने किया। विशिष्ट अतिथि बीएयू, सबौर के डायरेक्टर डॉ. फिजा अहमद ने बच्चों को अफवाहों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। वहीं संस्था के सचिव अलतमश बिहारी ने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। क्विज में अर्श सलीम व अब्दुल रहीम की जोड़ी प्रथम रही। भाषण में शमा परवीन ने पहला स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...