भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक कांड में कोर्ट ने दोषी अभियुक्त को सजा सुनाई। उसी एक्ट के तहत दर्ज दूसरे मामले में कोर्ट ने महिला सहित दो अभियुक्तों को दोषी करार दिया। सोमवार को एडीजे-प्रथम सह एनडीपीएस के विशेष जज राजनारायण निगम की अदालत ने ब्राउन शुगर की तस्करी मामले में दोषी पाए गए अभियुक्त राहुल कुमार उर्फ विक्की मंडल को 29 दिन की सजा सुनाई। उसपर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।सरकार की तरफ से बहस करने वाले एनडीपीएस के विशेष पीपी श्रीधर कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सीरप की तस्करी में कटिहार के शमशेर गंज चांदमारी रोड की रहने वाली महिला रौशन खातून और जोगसर थाना क्षेत्र के ऊपर टोला के रहने वाले मनीष कुमार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। विशेष पीपी ने बताया कि नौ जू...