Bhagalpur News: एनटीपीसी में दुर्गा पूजा और रावण दहन, उमड़ा जनसैलाब
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी कहलगांव की पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रावण दहन समारोह का आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। उत्सव का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित भव्य रावण दहन समारोह रहा। विशाल रावण के पुतले का दहन आकर्षक आतिशबाजी के बीच किया गया, जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, एनटीपीसी परिसर में स्थापित मां दुर्गा का भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर आयोजित मेले में विभिन्न स्टॉलों, स्वादिष्ट व्यंजनों और बच्चों के लिए लगाए गए झूलों ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में मां शारदीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.