Bhagalpur News: एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल के शिविर में 200 लोगों की जांच
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल ने सीएसआर योजना के तहत आरसी-2, सिकंदरपुर में स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जीवन ज्योति अस्पताल की डॉ. रागिनी शेटे और डॉ. कन्हैया लाल यादव ने मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर के सफल संचालन में सीएसआर टीम तथा अस्पताल के चिकित्सा एवं सहयोगी कर्मियों ने व्यवस्था सुचारु रूप से संभाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.