Bhagalpur News: एनएसएस के दो स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय स्तर पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन
भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से जुड़े दो स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए चयनित हुए हैं। इसमें एसएम कॉलेज की स्वयंसेवक दिव्या कुमारी और बीएन कॉलेज के अमन शुक्ला का नाम शामिल है। दोनों का चयन आगामी राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर (पूर्व) के लिए हुआ है। यह लगातार पांचवा मौका है। इससे पूर्व क्रमशः कॉलेज एवं विवि स्तरीय चयन से चयनित 16 प्रतिभागियों के दल ने राज्य स्तर पर अपना प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने चयन पर हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.