Bhagalpur News: एनएच 80 सड़क किनारे बालू छर्री रखने से आवागमन में परेशानी
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। सबौर एनएच-80 सड़क पर जीरोमाइल से बाबूपुर मोड़ तक सड़क किनारे बालू-छर्री सहित अन्य निर्माण सामग्री रखने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर हल्के-भारी वाहनों के अलावा दोपहिया चालकों को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिससे सड़क किनारे रखे बालू-छर्री के कारण रुक-रुक कर जाम लगने लगता है। इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के पास सड़क किनारे बालू-छर्री डंप करके बिक्री भी की जा रही है। सुबह-सुबह आसपास के लोग बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं, जिससे आवागमन और भी बाधित होता है। बालू के ढेर से बाइक सवार फिसलकर दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं। इस संबंध में औद्योगिक थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने कहा कि सड़क किनारे कई लोग भवन निर्माण सामग्री रखते हैं। यदि कोई इस तरह से स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.