भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जिलाधिकारी ने भागलपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद का प्रभार अपर समाहर्ता (राजस्व) दिनेश राम को दिया है। पूर्व में अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत) धीरेंद्र कुमार मिश्रा को डीडीसी का प्रभार दिया गया था। लेकिन यह आदेश वापस ले लिया गया। डीएम के आदेश के बाद एडीएम (राजस्व) ने तुरंत पदभार ग्रहण कर लिया। एडीएम (राजस्व) को बिहार कोषागार संहिता-2011 के नियम 84 के तहत वित्तीय शक्ति भी दी गई है। यह भी पढ़ें- डीडीसी कुंदन कुमार को मिली प्रोन्नति,बने संयुक्त सचिव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...