Bhagalpur News: एडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण सुरक्षा व स्वच्छता पर विशेष फोकस
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। निज संवाददाता शनिवार देर शाम मालदा रेल मंडल के एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य ने मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों, अभियंताओं और रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला शेड, शौचालय, पुराने भवन, स्वास्थ्य बूथ, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई को देखा। कांवरियों को मिलने वाली सुविधा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साथ चल रहे अधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अप व डाउन पटरी पर सेफ्टी को लेकर जांच-पड़ताल करते कई चीजों को देखा। सुरक्षा को लेकर हर जरूरी बिंदु पर अधिकारी से आवश्यक जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: आनंदनगर स्टेशन पहुंचे एजीएम, यात्री सुविधाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.