Bhagalpur News: एटीवीएम मशीन खराब रहने यात्री हो रहे हैं परेशान
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर। भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगी तीन एटीवीएम मशीन में मात्र एक ही मशीन पर यात्रियों को टिकट मिल रहा है। इस वजह से यात्रियों की लंबी लाइन देखी जा रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दो एटीवीएम मशीन खराब है। जिसे बुधवार को टेक्निकल टीम ठीक कर रही थी, लेकिन ठीक नहीं हो पाया। भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए मालदा रेल मंडल के अधिकारियों ने प्रयोग के तौर पर तीन एटीवीएम मशीन लगायी थी। स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश ने बताया कि एटीवीएम मशीन को ठीक कराने काम किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.